Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आयोग ने कुल 445 जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है और इसके लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2022 है। 20 दिसंबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है।आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन की पूरी प्रक्रिया आपको यूकेपीएससी की वेबसाइट पर मिल जाएगी। आवेदन के लिए आपको सभी दस्तावेज स्कैन करके रखने होंगे जो कि आवेदन के समय अपलोड करने होंगे। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप अपने दस्तावेजों की जांच कर लें और यह सुनिश्चित कर लें कि इनमें आपकी पात्रता आईडी, प्रमाण पत्र विवरण, मूल विवरण के दस्तावेज भी शामिल हों। सबसे जरूरी बात कि अंत में अपने फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें। आपको बता दें कि 20 दिसंबर को आवेदन की अंतिम तिथि है और इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस सुनहरे मौके को अपने हाथ से ना गवाएं और आज के आज ही आवेदन करके परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।