उत्तराखंड: एक तरफ बेटी की विदाई, दूसरी तरफ पिता का अंतिम संस्कार..नम हुई लोगों की आंखें

एक ओर पुत्री की विदाई हो रही थी तो वहीं दूसरी ओर पिता के अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रही थी।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Almora cs lohani daughters marriage : father dies on daughters wedding day in Almora
Image: father dies on daughters wedding day in Almora

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में बेटी के विवाह के ठीक एक दिन पहले मेहंदी कार्यक्रम में खुशी से नाचते हुए पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

Father dies on daughters wedding day in Almora

लेकिन विवाह कार्य में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसलिए उनकी मौत की सूचना स्वजनों को नहीं दी गई। ताकि पूरा वैवाहिक कार्य ठीक से संपन्न हो सके। शनिवार को धारानौला निवासी सीएस लोहनी की पुत्री के विवाह से पूर्व मेहंदी की रस्म थी। मेहंदी से पूर्व दोपहर महिला संगीत का कार्यक्रम था। सभी स्वजन खुश थे। खासकर माता और पिता। महिला संगीत खत्म होने के बाद रात के समय मेहंदी कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वजन झूम रहे थे। पिता सीएस लोहनी भी खुशी के अवसर पर नाचने लगे। तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया। आगे पढ़िए

सीएस लोहनी को तत्काल बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। विवाह से पूर्व इस अनहोनी की सूचना स्वजनों को नहीं दी गई। स्वजनों से कहा गया कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। जल्द ही वैवाहिक कार्य संपन्न करा लो। रविवार को मामा कन्यादान के लिए युवती को हल्द्वानी ले गए। वहां वैवाहिक रस्मों को पूरी रीति रिवाज के साथ संपन्न किया गया। सोमवार की तड़के विदाई के बाद स्वजन घर आ गए। जिसके बाद वह अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। मृतक सीएस लोहनी के दो पुत्र है। विश्वनाथ घाट में नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद सभी स्वजन गमनीन हैं