हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार में लगभग दो साल से बंद पड़े टेलीफोन एक्सचेंज परिसर से नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
नर कंकाल देखने के लिए हुजूम इकट्ठा हो गया। माना जा रहा है कि कंकाल लगभग दो साल पुराना है। क्योंकि दो साल से यह परिसर बंद था। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पहचान कराने के लिए आस पास लापता चल रहे व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस के मुताबिक, खड़खड़ी क्षेत्र में टेलीफोन एक्सचेंज का भवन करीब दो साल से बंद पड़ा था। आगे पढ़िए
बीते सोमवार को कर्मचारियों ने भवन खोला तो उनके होश उड़ गए। परिसर में नर कंकाल देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की सूचना पर आसपास के लोग भी इक्कठा हो गए। वहीं शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने मौके पर पहुंचकर बीएसएनएल कर्मचारियों से जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि दो साल से भवन पूरी तरह बंद था। इसलिए यह माना जा रहा है कि बंद होने से पहले वहां किसी की मौत हुई होगी। और समय बीतने पर शव कंकाल में बदल गया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया गया है।