उत्तराखंड: बेटी की शादी होते ही पूर्व सैनिक को ससुराल वालों ने पीटा, हालत बेहद गंभीर

पीड़ित के भाई के मुताबिक रिटायरमेंट के समय पूर्व सैनिक को 50 लाख रुपये मिले थे, जो कि उसके ससुराल वालों ने खर्च कर दिए। अब ये लोग पिछले ढाई साल से जोगा सिंह के साथ मारपीट कर रहे हैं।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
nainital Daughters Marriage father beaten: Ex-army men Beaten After Daughters Marriage in Nainital
Image: Ex-army men Beaten After Daughters Marriage in Nainital

नैनीताल: नैनीताल के लालकुआं में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

Ex-army men Beaten After Daughters Marriage in Nainital

यहां एक पूर्व सैनिक की बेटी की शादी थी। शादी के बाद जैसे ही बेटी की विदाई हुई, पूर्व सैनिक के ससुराल वाले संपत्ति के लिए पूर्व सैनिक से लड़ने लगे। उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घायल पूर्व सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खटीमा के रहने वाले आनंद सिंह बिष्ट ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई जोगा सिंह बिष्ट अपने परिवार के साथ हल्दुचौड़ के दुम्का बंगर गांव में अपने ससुराल के पास मकान बनाकर रह रहा है। जोगा सिंह ने 26 साल सेना में नौकरी की। साल 2020 में वह रिटायर हो गया। तब उसके ससुराल वालों ने 18 लाख का प्लॉट और साढ़े सात लाख की कार अपने नाम पर करवा ली थी।

रिटायरमेंट के समय जोगा सिंह को 50 लाख रुपये मिले थे, जो कि उसके ससुराल वालों ने ही खर्च कर दिए। अब ये लोग पिछले ढाई साल से जोगा सिंह के साथ मारपीट कर रहे हैं। उसे घर से निकालना चाहते हैं। बेटा-बेटी भी पिता के बजाय अपनी मां और नाना-नानी का साथ देते हैं। जिससे जोगा सिंह डिप्रेशन में है। बीते 8 दिसंबर को जोगा सिंह की बेटी की शादी थी। विदाई होने के बाद 9 दिसंबर को ससुराल वालों ने जोगा सिंह के साथ फिर से मारपीट की। उसे इतना मारा कि वो गंभीर रूप से घायल हो गया। अब जोगा सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वो आईसीयू में एडमिट है। पीड़ित के भाई ने कहा कि अगर जोगा सिंह को कुछ हो जाता है तो सारी जिम्मेदारी उसकी पत्नी, उसके सास-ससुर और साले की होगी। पूर्व सैनिक के भाई ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।