Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
रामनगर: उत्तराखंड से एक गजब की खबर है। बाघ के खौफ से इलाके में 6 महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई। जी हां हम बात कर रहे हैं कॉर्बेट नेशनल पार्क के धनगढ़ी से मोहान क्षेत्र की।
यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। इस इलाके में बाघों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कॉर्बेट प्रशासन ने ये फैसला लिया है। जब तक इलाके में बाघ का खतरा कम नहीं हो जाता, तब तक धारा 144 प्रभावी रहेगी। दरअसल, धनगढ़ी क्षेत्र में बाघ के हमले के 5 से अधिक मामले सामने आए हैं। इन हमलों में 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है। दो दिन पहले ही इसी क्षेत्र में बाघ ने एक विक्षिप्त पर हमला किया था। उसकी लाश नदी किनारे मिली थी। ऐसे में लोगों की सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए कॉर्बेट नेशनल पार्क ने प्रशासन ने यहां धारा 144 धारा लागू की मांग की। एसडीएम ने धनगढ़ी से एक किलोमीटर क्षेत्र में धारा 144 लागू की है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि बाघ के चलते जानमाल का नुकसान न हो, इसके लिए धारा 144 को 6 महीने के लिए लागू किया है। बाघ का खतरा कम होने पर धारा 144 को हटा दिया जायेगा.