Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सर्द हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट महसूस की जा सकती है।
इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों में शीत लहर को लेकर चेतावनी दी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में कोहरा छाए रहने की भी संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उधम सिंह नगर से लेकर हरिद्वार और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर भी चेतावनी दी गई है। बता दें कि उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है और प्रदेश में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और भी अधिक बढ़ सकती है। आगे पढ़िए
पहाड़ों में पाला लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहा है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में सुबह एवं शाम में कोहरा छाए रहने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में तो अधिकांश जगहों पर धूप खिली रहती है मगर सुबह और शाम ठंड मुसीबतें बढ़ा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में कोहरा छाने के अलावा कहीं कहीं पर शीतलहर चलने की भी संभावनाएं जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा छाने के अलावा कहीं कहीं पर शीतलहर की संभावनाएं हैं। इसी के साथ में मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। मौसम की तमाम जानकारियों के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें।