देहरादून: इंस्टाग्राम पर हुआ झगड़ा, दोस्त ने बीच सड़क पर दोस्त को चाकू से घोंपा

चारों छात्रों के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन इंस्टाग्राम पर हुई बहस के बाद इनमें झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान एक छात्र को नाबालिग ने चाकू घोंप दिया।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
dehradun instagram quarrel knife: Quarrel between friends on Instagram in Dehradun
Image: Quarrel between friends on Instagram in Dehradun

देहरादून: सोशल मीडिया कहीं नई जोड़ियां बना रहा है तो कहीं बवाल करा रहा है। देहरादून के पटेलनगर में यही हुआ है। यहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुए झगड़े ने देखते ही देखते खूनी रूप से लिया।

Quarrel between friends on Instagram in Dehradun

सड़क पर जमकर तमाशा हुआ। इस बीच एक नाबालिग छात्र ने जेब से चाकू निकालकर एक छात्र के सीने और पेट में वार कर दिया। छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार छात्रों को पकड़ा है। इनमें से दो नाबालिग हैं। बालिग छात्रों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसजीआरआर में पढ़ने वाले शाहवेज, नजर अब्बास व एक नाबालिग की दोस्ती जीआरडी और हिल्टन स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों से थी। पांचों आपस मे दोस्त हैं। इन के बीच इंस्टाग्राम पर किसी बात को लेकर बहस हो गई। गुरुवार को इनमें से एक छात्र मोहम्मद कैफ अपने दोस्त को लेने के लिए शिमला बाईपास गया हुआ था।

तभी दो बाइकों पर सवार शाहवेज, नजर अब्बास व दो नाबालिग भी वहां पहुंच गए। पहले तो चारों छात्रों ने एक-दूसरे से बात की। बाद में बवाल होने लगा। तभी एक नाबालिग ने अचानक जेब से चाकू निकाल लिया और मोहम्मद कैफ को लहूलुहान कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मोहम्मद कैफ को अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार को पुलिस ने शाहवेज निवासी आजाद कॉलोनी, नजर अब्बास निवासी शक्ति विहार कॉलोनी झीवरहेडी व दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। इनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि देहरादून में छात्रों के बीच झड़प की घटनाएं बेहद आम हो गई हैं। इतना ही नहीं चाकूबाजी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। दून में एक महीने के भीतर चाकूबाजी की तीसरी घटना हुई है, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है।