मसूरी में जल्द होगी बर्फबारी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट..पढ़िए Uttarakhad Weather Report

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से सीमा पर तैनात हिमवीरों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। यहां तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
mussoori latest snowfall : Mussoorie Latest Snowfall Uttarakhand Weather Report 12 December 2022
Image: Mussoorie Latest Snowfall Uttarakhand Weather Report 12 December 2022

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पर्वतीय इलाकों में पाला गिरने से लगातार ठंड बढ़ रही है तो वहीं मैदानों में कोहरे के चलते मुश्किलें बढ़ी हैं।

Uttarakhand Weather Report 12 December 2022

मैदानों में धुंध के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कुछ दिन बाद सक्रिय हो सकता है। हालांकि जल्द ही मौसम बदलने की संभावना है। मसूरी में भी पाला गिरने के बाद जमीन सफेद नजर आ रही है। यहां कंपनी गार्डन में पाले की परत दिखाई दी।

Mussoorie Latest Snowfall December 2022

जो लोग बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं, उनका इंतजार भी बस खत्म ही होने वाला है। मौसम विभाग ने मसूरी के साथ ही धनोल्टी, औली, हर्षिल समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जल्द ही बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। 27 दिसंबर के बाद यहां बारिश व बर्फबारी हो सकती है। आगे पढ़िए

प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क है। न तो बारिश हुई और न ही बर्फबारी, लेकिन ठंड लगातार बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में भी पाला गिरने से दिक्कतें बढ़ी हैं। यहां मंगलवार सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। जिससे ठिठुरन महसूस हो रही है। नीती घाटी में इन दिनों कड़ाके की ठंड के चलते यहां बहने वाले सभी नदी और नाले पूरी तरह से जम चुके हैं। घाटी में रात को तापमान माइनस 15 डिग्री तक पहुंच रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से सीमा पर तैनात हिमवीरों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। यहां तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इन हालातों में भी हिमवीर चीन सीमा पर जुटे हैं। वे बर्फ पिघलाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।