उत्तराखंड: प्यार की खातिर लड़की बना किन्नर, प्रेमी ने दिया धोखा..बीच सड़क पर उतारे कपड़े

किन्नर ने प्रेमी को पाने के लिए सड़क पर कपड़े उतार कर जमकर हंगामा किया। कहने लगा कि वो युवक के लिए ऑपरेशन कराकर लड़की बन गया, लेकिन प्रेमी ने धोखा दे दिया।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
transgender change gender uttarakhand: Haridwar transgender change gender for boyfriend
Image: Haridwar transgender change gender for boyfriend

हरिद्वार: कहते हैं प्यार का कोई जेंडर नहीं होता। अब उत्तराखंड में ही देख लें। यहां किन्नर को एक युवक से प्यार हो गया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

Haridwar transgender change gender for boyfriend

बात जब शादी की आई तो युवक ने कहा कि वह शादी तो किसी लड़की से ही करेगा। तब किन्नर ने ऑपरेशन करवा लिया और लड़की बन गया। हालांकि जिस युवक के लिए उसने यह सब किया, उसने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। घटना हरिद्वार के लक्सर की है। जहां बीती रात करीब दस बजे एक किन्नर ने पूरी तरह निर्वस्त्र होने के बाद शहर के बालावाली तिराहे पर जमकर हंगामा किया। किन्नर ने वहां से बाइक पर गुजर रहे एक युवक को पकड़ लिया और उससे शादी करने के लिए कहने लगा। किन्नर ने प्रेमी को पाने के लिए सड़क पर कपड़े उतार कर जमकर हंगामा किया। आगे पढ़िए

किन्नर ने कहा कि युवक उसके साथ लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहा है। युवक ने शादी का वादा किया था। जिसके चलते किन्नर ने ऑपरेशन से खुद को लड़की बनवाया, लेकिन अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। किन्नर बाइक पर सवार युवक को पकड़ कर शादी करने की मांग कर रहा था। बाद में युवक किसी तरह उससे बचकर वहां से भाग गया। करीब 40 मिनट तक रोड पर हंगामा चलता रहा। बाद में किन्नर भी निराश होकर वहां से लौट गया। लक्सर पुलिस ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस वहां पर पहुंची थी, लेकिन तब तक दोनों पक्ष मौके से जा चुके थे। इस मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।