Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: सर्दी का सितम जारी है। सुबह और रात में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट के साथ ठंड बढ़ रही है।
इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मैदानी जिलों खासकर ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हमारी भी आपसे अपील है कि रात के समय वाहन चलाने से दूरी बनाए रखें। बेहद से बेहद जरूरी काम पड़ने पर ही घर से वाहन से निकलें। मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर के बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। जिसके असर से मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश होगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की पूरी संभावना है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा। उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे मैदानी राज्यों में भी घने कोहरे के आसार हैं। ऐसे में वाहन चालकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मौसम में बहुत अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री बने रहने की संभावना है। इस तरह अगले एक हफ्ते तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 27 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। जिसका असर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के रूप मेंं देखने को मिलेगा। शीतलहर भी अपना असर दिखाएगी। पिछले कई दिन से पड़ रही ठंड के चलते शाम होते-होते लोग घरों में कैद हो रहे हैं। दिन में धूप कुछ ही घंटों के लिए निकल रही है। धूप का असर भी बहुत कम दिख रहा है। दिन में निकल रही गुनगुनी धूप भी ठंड से राहत नहीं दे रही। आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ेगा, इसलिए अपना ख्याल रखें।