अभी अभी: उत्तराखंड में मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीज, सभी लोगों से मास्क लगाने की अपील

Uttarakhand coronavirus report 23 december उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि तीन संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
coronavirus report uttarakhand 23 december: uttarakhand coronavirus report 23 december
Image: uttarakhand coronavirus report 23 december

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वसन तंत्र से संबंधित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी कर दी गई है।

Uttarakhand coronavirus report 23 december

उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि तीन संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में 28 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 626 सैंपलों की जांच की गई। इसमें देहरादून और रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिले। अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।कोरोना के नए स्वरूप की देश में दस्तक से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वसन तंत्र से संबंधित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी कर दी गई है।