Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक हर जगज सुबह शाम हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।
अचानक ही ठंड में बढ़ोतरी होने की वजह से उत्तराखंड के दो जिलों का तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच गया है। जिन जिलों में तापमान शून्य से भी नीचे पहुंचा है वे जिले हैं चंपावत एवं अल्मोड़ा। इन जिले में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने 25 व 26 दिसंबर को मौसम में मामूली बदलाव की संभावना जताई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा या हिमपात देखने को मिल सकता है। आगे पढ़िए
उत्तराखंड में सुबह-शाम व रात में कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं चंपावत व अल्मोड़ा जिले में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। गुरुवार को लोहाघाट का न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 25 व 26 दिसंबर को मौसम में मामूली बदलाव की संभावना जताई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 25 व 26 दिसंबर को पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा या हिमपात देखने को मिल सकता है। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।