Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों से दिल्ली, नोएडा, हिसार, गुरुग्राम शहरों के लिए 68 सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। जी हां परिवहन निगम से ये अच्छी खबर सामने आई है।
बताया जा रहा है कि इसके लिए शासन की तरफ से अनुमति मिल गई है। अनुमति मिलने के बाद निगम ने सीएनजी बसों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आपको बता दें कि इससे पहले परिवहन निगम ने 6 सीएनजी बसें देहरादून से दिल्ली के बीच लीज पर चलाई थीं। इसके कई फायदे देखने को मिले। डीजल के मुकाबले सीएनजी बसों से बचत ज्यादा है। इसके अलावा बीएस-6 मानकों की होने के चलते इनके संचालन में कोई अड़चन नहीं है। कुछ वक्त पहले मैदानी मार्गों पर 68 सीएनजी बसों के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया गया था। निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद शासन को भेजा गया था। अब शासन से अनुमति मिलने के बाद 12 रूटों पर 68 सीएनजी बसों के अनुबंध का टेंडर जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं को वीरचंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी। अब आपको बताते हैं कि किस रूट पर कितनी सीएनजी बसें चलेंगी आगे पढ़िए