Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
शुक्रवार को ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार और देहरादून के कई क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में रहे। जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। आने वाले दो दिनों तक इन क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी अंतर रहेगा, जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार शाम को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है। हालांकि शनिवार को आमतौर पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद इन 3 जिलों में 25 और 26 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। जिसका असर हल्की बारिश और बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा।
कोहरे के येलो अलर्ट को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील की गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री तक का अंतर सकता है, जो कि सर्दी, जुकाम के लिए अनुकूल मौसम होता है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आने वाले दो-तीन दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। कोहरा पड़ने के साथ ही गलन भी बढ़ सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। पहाड़ से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ाएंगी। 25 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम की तमाम जानकारियों के लिए Uttarakhand weather news पढ़ते रहें।