शासन की मंजूरी मिली तो मुक्तेश्वर में सड़क से लगते इलाकों में सरकारी सर्किल रेट साढ़े सात हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच सकता है।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: land rate circle rate will increase in dehradun nainital
नैनीताल: उत्तराखंड मे जमीन खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो इस सपने को पूरा करने के लिए अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।
Circle rate will increase in Dehradun Nainital
देहरादून समेत कई जिलों में जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है। नैनीताल में इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। खासकर वो इलाके जहां से खूबसूरत हिमालय के दीदार होते हैं, वहां भी औने-पौने दाम में जमीनें नहीं बेची जाएंगी। इन इलाकों में बाहरी लोग बसने लगे हैं। इसलिए मुक्तेश्वर जैसे इलाकों में भी सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी चल रही है। जिले के कई शहरों में जमीन 30 फीसदी तक महंगी हो सकती है। जिला प्रशासन ने जो प्रस्ताव शासन को भेजा है। उसके अनुसार सबसे ज्यादा बढ़ोतरी धारी वह मुक्तेश्वर के सर्किल रेट में की जाएगी। शासन की मंजूरी मिली तो मुक्तेश्वर में सड़क से लगते इलाकों में सरकारी सर्किल रेट साढ़े सात हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच सकता है। हल्द्वानी के गौलापार सहित आसपास के सभी इलाकों में करीब 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। धारी, मुक्तेश्वर के अलावा रामगढ़ सर्किट में भी सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है।
दरअसल इन इलाकों में बाहरी राज्यों से काफी संख्या में लोग जमीन खरीद रहे हैं, इसलिए हिमालय व्यू वाले इलाकों में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है। मुक्तेश्वर में सड़क से लगते इलाकों में इस समय में सर्किल रेट छह हजार प्रति वर्ग मीटर है, जबकि धारी में यह पांच हजार प्रति वर्ग मीटर है। जिन इलाकों में सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे, उनमें धानाचूली, मुक्तेश्वर, आमखेत, भवाली, सतकोट, छतोला, भीमताल, नौकुचियाताल, रामगढ़, ज्योलीकोट और रामनगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। हल्दूचौड़ और लामाचौड़ में व्यवसायिक जमीनों के दाम बढ़ाए जाएंगे। प्रदेश में दो साल से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि एक जनवरी से सर्किल रेट में बढ़ोतरी की जाए। इस संबंध में जिलों से प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। देहरादून में मूल्यांकन समिति की बैठक भी हो चुकी है। बढ़ी हुई दरें नए साल से लागू हो सकती हैं।