Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अचानक ही तापमान में गिरावट होने से पहाड़ों से लेकर मैदान तक लोग ठंड की वजह से खासे परेशान चल रहे हैं।
अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में धुंध छा रखी है। इस बीच मौसम विभाग ने आज से बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड में आज मौसम बदल जाएगा। राज्य के इन तीन जिलों में आज बर्फबारी की संभावनाएं हैं। जी हां, आज 3 जिलों में हल्की बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा और सर्द हवाओं के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आगे पढ़िए
वहीं उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश शुरू हो जाने के बाद मैदानी इलाकों में ठंड और अधिक बढ़ जाएगी। बता दें कि इस समय लगभग पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में रखा है। जगह-जगह सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा इस वजह से उत्तराखंड के तीन पहाड़ी जिले उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 2 दिन तक हल्की बर्फबारी और बरसात हो सकती है और इसका असर सीधे सीधे तौर पर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जैसे क्षेत्रों में घना कोहरा बना रहेगा और इस दौरान सर्द हवा चलने से ठंड में भी इजाफा होगा। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।