जानिए कौन है ईशा नेगी? जिसने ऋषभ पंत के दिल में बनाई खास जगह

Rishabh Pant Isha Negi Love Story देहरादून में जन्मी ईशा नेगी के साथ ऋषभ पंत ने कुछ समय पहले फोटो शेयर की थी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
rishabh pant isha negi: Uttarakhand Rishabh Pant Isha Negi Love Story
Image: Uttarakhand Rishabh Pant Isha Negi Love Story

देहरादून: ऋषभ पंत..उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट के मूल निवासी, जिनका परिवार बाद में रूड़की जा बसा। आज पहाड़ का ये पावरफुल क्रिकेट किसी पहचान का मोहताज नहीं है।

Uttarakhand Rishabh Pant Isha Negi Love Story

क्रिकेट ने उत्तराखंड के ऋषभ को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया। दौलत शोहरत दी, तो नाम भी कमाया..भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत मैदान के अंदर अपनी बल्लेबाज़ी को लेकर पॉपुलर हैं उसी तरह बाहर ही वह अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच तनाव की खबरें सामने आई थी। इन सबके बीच ऋषभ पंत ने एक लड़की के लिए उर्वशी रौतेला को ब्लॉक करदिया। वो लड़की है ईशा नेगी…जिसके लिए पंत ने बला की खूबसूरत उर्वशी रौतेला को भी ब्लॉक कर दिया। ईशा नेगी…यानी ऋषभ की लेडी लव..देहरादून में जन्मी ईशा नेगी के साथ ऋषभ पंत ने कुछ समय पहले फोटो शेयर की थी। उन्होंने बकायदा सोशल मीडिया पर फोटो के साथ कैप्‍शन लिखा था, ‘मैं बस तुम्‍हें खुश रखना चाहता हूं क्‍योंकि तुम ही वो कारण हो, जिससे मैं खुश हूं।’ किसी समय बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ ऋषभ पंत के अफेयर के चर्चे सुर्खियों में थे। 2019 में दोनों को साथ देखा गया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फिर खबरें आईं कि ऋषभ पंत ने उर्वशी को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है। आपको बताते हैं कि ईशा नेगी कौन हैं और वह क्‍या करती हैं। आगे पढ़िए

  • Rishabh Pant Isha Negi Love Story

    Rishabh Pant Isha Negi Love Story
    Pic: 1/ 4
    Image: Rishabh Pant Isha Negi Love Story

    ईशा नेगी का जन्म 20 फरवरी 1997 को देहरादून में हुआ। ईशा के पिता मोहन नेगी हैं जो की एक बिजनेसमैन है। ईशा EPABX इंजीनियरिंग नाम से खुद का बिजनेस संभालती है। ईशा उद्यमी और एक इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं। ईशा नेगी इंस्‍टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं, उनके लाखों फॉलोवेर्स हैं।

  • Rishabh Pant Isha Negi Love Story

    Rishabh Pant Isha Negi Love Story
    Pic: 2/ 4
    Image: Rishabh Pant Isha Negi Love Story

    ईशा नेगी जीसस एंड मैरी कॉलेज की छात्रा रह चुकी हैं साहित्‍य और दर्शनशास्‍त्र में ईशा नेगी को काफी रुचि है। ईशा नेगी अपने ग्‍लैमरस लुक के कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। ऋषभ पंत के साथ रिलेशन को लेकर चर्चाओं में आई थी ईशा। फिलहाल ऋषभ पंत की जिंदगी में एक खूबसूरत लड़की आई हैं और वो काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

  • Rishabh Pant Isha Negi Love Story

    Rishabh Pant Isha Negi Love Story
    Pic: 3/ 4
    Image: Rishabh Pant Isha Negi Love Story

    सोशल मीडिया पर ईशा नेगी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। ऋषभ और ईशा पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। 22 साल के ऋषभ पंत rishabh pant ने 2019 में ईशा नेगी isha negi के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने प्यार का इजहार किया था। पूरी दुनिया को अपने प्यार से मिलवाया था।

  • Rishabh Pant Isha Negi Love Story

    Rishabh Pant Isha Negi Love Story
    Pic: 4/ 4
    Image: Rishabh Pant Isha Negi Love Story

    उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले ऋषभ फिलहाल खराब फॉर्म के चलते आलोचनाएं झेल रहे हैं, पर उम्मीद है कि नया साल और उनका लेडी लक उनके लिये कामयाबी लेकर आएगा।