मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पढ़िए Uttarakhand Weather Report 27 December
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Snowfall Forecast December 27
चमोली: पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। धुंध के चलते सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Uttarakhand Weather Snowfall Forecast
बात करें उत्तराखंड की तो यहां भी ठंड का कहर हर दिन बढ़ रहा है। तापमान में भारी गिरावट के बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। देहरादून में मंगलवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। तापमान भी बीते दिनों की अपेक्षा कम रहा। सोमवार को भी राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। पहाड़वासियों के लिए अगले कुछ दिन संकट भरे रहने वाले हैं, क्योंकि गलन वाली ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आगे जानिए कहां कहां बर्फबारी हो सकती है
मंगलवार सुबह देहरादून में 7.6 डिग्री सेल्सियस, टिहरी में 9.4, पंतनगर में 15 डिग्री, मुक्तेश्वर में 5.41 डिग्री सेल्सियस और अल्मोड़ा में 8.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आगामी कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है। खासकर केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, पिथौरागढ़ और अन्य पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। यहां कई इलाकों में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से भी कम हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर बारिश और बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड और गलन का सामना करना पड़ सकता है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।