Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: उधम सिंह नगर जिले के बाद हरिद्वार से एक बड़ी खबर है। एक तरफ शीतलहर को देखते हुए उधमसिंह नगर में कल अवकाश घोषित कर दिया गया है।
दूसरी तरफ हरिद्वार में भी अब स्कूल दो दिन बंद रहेंगे। हरिद्वार के प्रभारी जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के ईमेल द्वारा ऑरेंज अलर्ट की जानकारी दी गयी है। दिनांक 27 से 31 दिसम्बर, 2022 तक जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तराखण्ड राज्य के मैदानी क्षेत्रों विशेषकर ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में घने से बहुत घना कोहरा छाये रहने तथा कुछ स्थानों में शीत दिवस से प्रचण्ड शीत दिवस की स्थिति रहने की सम्भावना के दृष्टिगत ओरेंज अलर्ट जारी किया गया । प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि इसी के दृष्टिगत छोटे-छोटे बच्चों व छात्र-छात्राओं की जीवन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक जनहित में समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर, 2022 ( बुधवार व वृहस्पतिवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।