उत्तराखंड के दो जिलों में आज और कल स्कूलों की छुट्टी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में जबरदस्त ठंड पड़ने के साथ ही कोहरे की संभावना है। शीतलहर के कारण आज और कल बंद रहेंगे सभी स्कूल
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather report 28 december: uttarakhand weather report school closed 28 december
Image: uttarakhand weather report school closed 28 december

उधमसिंह नगर: पश्चिमी विक्षोभ पूरे उत्तर भारत में इन दिनों सक्रिय हो रखा है जिस वजह से पूरा उत्तराखंड समेत उत्तर भारत ठंड की चपेट में है और हर जगह कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Uttarakhand weather report 28 december

उत्तराखंड में शीतलहर का कहर जारी है और इससे निजात की कोई उम्मीद नहीं है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हर जगह ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है पहाड़ों पर पाला तो मैदानों में घने कोहरे की वजह से लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उच्च हिमालई क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी की वजह से अन्य जिलों पर भी इसका असर पड़ रहा है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में अगले 48 घंटे के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में जबरदस्त ठंड पड़ने के साथ ही कोहरे की संभावना है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार और बृहस्पतिवार को अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने इन जिलों में रैन बसेरों की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्णय लिया है ताकि लोग ठंड से बचे रहें।