शादी के बाद युवती ने किसी न किसी बहाने से पति से दूरी बनाए रखी। युवक ने छानबीन की तो युवती के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि उसके होश उड़ गए।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Youth eunuch marriage fraud in Haridwar
हरिद्वार: सोशल मीडिया पर पनप रहे रिश्तों में धोखे की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है।
Youth eunuch marriage fraud in Haridwar
अब हरिद्वार में ही देख लें, यहां युवक को सोशल मीडिया पर मिली युवती से प्यार हो गया। बात परिवार तक पहुंची तो परिवारों की रजामंदी से दोनों की शादी भी हो गई, लेकिन सुहागरात पर पत्नी ने पति से बात नहीं की। बाद में भी किसी न किसी बहाने उससे दूरी बनाए रखी। युवक ने छानबीन की तो युवती के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि उसके होश उड़ गए। पता चला कि जिसे युवती समझकर उसने शादी की थी, वो असल में किन्नर है। बाद में युवक ने तलाक मांगा तो किन्नर और उसके परिवार ने 5 लाख रुपये मांगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने किन्नर और उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित युवक लक्सर का रहने वाला है। उसने बताया कि एक साल पहले उसकी दोस्ती हरियाणा की रहने वाली युवती से हुई थी। सोशल मीडिया पर मिली इस लड़की से उसे प्यार हो गया। युवती ने शादी करने का प्रस्ताव रखा तो युवक ने अपने परिवार वालों को मना लिया। दोनों की शादी भी हो गई।
सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन से बात करने की कोशिश की तो उसने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। बाद में कथित पत्नी बीमारी और दूसरे बहाने बनाकर उससे दूर रहने लगी। बाद में युवक ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि युवती बनकर उससे शादी करने वाला असल में एक किन्नर है। इसके बाद युवक किन्नर को उसके घर छोड़ आया। धोखेबाजी के शिकार युवक ने जब किन्नर से तलाक मांगा तो उसने पांच लाख रुपये मांगे। अब कोर्ट के आदेश पर लक्सर कोतवाली में किन्नर और उसके परिवार समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। युवक ने आरोप लगाया कि किन्नर के परिवार ने धोखे में रखकर शादी कराई। पुलिस ने हरियाणा के हिसार जिले में रहने वाले पवन गोयल उसकी पत्नी निर्मला, पुत्री आरुषि उर्फ आशु, बेटे अंकुर गोयल और उसकी पत्नी शिवानी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।