उत्तराखंड में वन्य जीव तस्करों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, दुर्लभ प्रजाति के 293 कछुए बरामद

उधमसिंहनगर पुलिस के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, दुर्लभ प्रजाति के 293 कछुए के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार-
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
udham singh nagar rare turtles : rare species 293 turtles recovered in Udham Singh Nagar
Image: rare species 293 turtles recovered in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: यह खबर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा अब तक की गयी सबसे बड़ी बरामदगी से जुड़ी है। यूएसनगर पुलिस ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

Rare species 23 turtles recovered in Rudrapur

यूएसनगर पुलिस ने 293 बेहद दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद किए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड इन कछुओं की तस्करी हो रही थी। हाल ही में पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा वन्य जीवों की तस्करी की रोकथाम के लिए अपराधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत यूएसनगर में भी अभियान चल रहा था। बीते 25 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी पंतनगर के दिशा-निर्देशन में थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कछुओं की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इनमें निथुन मण्डल एवं प्रसन्नजीव मण्डल शामिल हैं। इनके कब्जे से 06 बोरो में 293 जिन्दा प्रतिबंचित कछुए जिनका वजन करीब 284 किलोग्राम है। दुर्लभ प्रजाति के कछुए की बरामदगी सम्बन्धी प्रकरणों में उत्तराखण्ड पुलिस की यह सबसे बड़ी कार्यवाही है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह एटा मैनपुरी उत्तर प्रदेश से कछुए लाकर गांव-गांव में जाकर हजार रूपये प्रति किलो में बेचते थे। यहां तक कि इनके द्वारा कछुओं की तस्करी हेतु लग्जरी वाहनों का प्रयोग किया जाता था ताकि रास्ते में बैरियरस, चैकपोस्ट पर इनको रोका न जाये। इस बार भी आरोपी यही करने की फिराक में थे मगर दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सभी कछुओं को बरामद कर लिया है और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले लक्ज़री वाहन को भी बरामद कर लिया है