देहरादून के शेरपुर में दुर्लभ तीन धारियों वाला पहाड़ी कछुआ मिला। ग्रामीणों की सतर्कता के बाद वन विभाग ने रेस्क्यू कर स्वस्थ कछुए को आसन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Rare Three-Striped Hill Turtle Spotted in Dehradun
देहरादून: जनपद देहरादून की ग्रामसभा शेरपुर में एक दुर्लभ प्रजाति का पहाड़ी कछुआ मिलने से क्षेत्र में उत्सुकता का माहौल बन गया। ग्रामीणों की जागरूकता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से इस दुर्लभ वन्यजीव की जान बच गई।
Rare Three-Striped Hill Turtle Spotted in Dehradun
स्थानीय ग्रामीणों ने मल्हान रेंज के निकट एक कछुए को देखा। पहचान करने पर पता चला कि यह 'ट्राइकेरीनेट हिल टर्टल' (Three-striped Hill Turtle) यानी तीन धारियों वाला पहाड़ी कछुआ है, जो दुर्लभ और संरक्षित प्रजातियों में शामिल है। ग्रामीणों ने बिना किसी नुकसान पहुंचाए कछुए को सुरक्षित रखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। आगे पढ़िए..
वन विभाग ने किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही देहरादून वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और कछुए को अपने संरक्षण में ले लिया। अधिकारियों ने उसका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वन विभाग की टीम ने दुर्लभ कछुए को उसके प्राकृतिक आवास के अनुरूप आसान नदी में सुरक्षित छोड़ दिया, ताकि वह सामान्य जीवन जी सके।
संरक्षित प्रजाति है यह कछुआ
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, ट्राइकेरीनेट हिल टर्टल वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित प्रजाति है। ऐसे दुर्लभ जीवों के संरक्षण में स्थानीय लोगों की जागरूकता और समय पर सूचना देना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।