Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून एफआरआई को 15 जनवरी तक आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी वजह है गुलदार का परिवार..इसके लिए आदेश जारी हुआ है। इसमें लिखा गया है कि सभी को सूचित किया जाता है कि वन अनुसंधान संस्थान परिसर में लगातार कई दिनों से प्रातः सायं एवं दिन के समय में तेंदुए को उनके बच्चों के साथ देखा गया है। परिसर के अंदर दिन के समय भी तेंदुओं के विचरण के कारण किसी अनहोनी से बचने एवं सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए सक्षम अधिकारी के निर्देशानुसार वन अनुसंधान संस्थान परिसर को सभी आगंतुकों (प्रातः एवं सायं भ्रमणकर्ताओं सहित) के लिए दिनांक 29-12-2022 से 15-01-2023 तक बंद रखा जाता है