Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में आज से लेकर अगले कुछ दिनों तक शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज से लेकर आने वाले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से इस समय समूचा उत्तर भारत ठंड की चपेट में आ गया है और यहां पर गजब की ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड में भी ठंड ने लोगों को परेशान कर के रख दिया है। आज मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने हरिद्वार, यूएसनगर समेत अन्य मैदानी जिलों में शीत दिवस जैसी परिस्थिति बनने की संभावना भी जताई है और आज एवं कल पहाड़ के 3 जिलों में बारिश और बर्फबारी के चेतावनी भी दी है।
मौसम विभाग निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज और कल ऐसी स्थिति रहेगी। वहीं मैदानी इलाकों में गजब की ठंड पड़ रही है। रुड़की, हरिद्वार उधमसिंह नगर में ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। यहां पर तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री नीचे चला गया है जिस वजह से स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं आज मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 3 जिलों में बारिश बर्फबारी की संभावना जताई है। आपको बताते हैं वे 3 जिले कौन से हैं। वे जिले हैं उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़। इन 3 जिलों में आज और कल बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इन जिलों के 3000 मीटर ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी और बरसात हो सकती है जिसका असर उत्तराखंड पर भी साफ देखने को मिलेगा और अन्य जिलों में भी ठंड का प्रकोप बरकरार रहेगा। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें।