उत्तराखंड के 5 जिलों में अभी और बढ़ेगी ठंड, शीतलहर-बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में शीत लहर चलने के साथ ही शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी, इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
uttarakhand weather news 29 december: Uttarakhand Weather News 29 December
Image: Uttarakhand Weather News 29 December

हरिद्वार: उत्तराखंड समेत समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। प्रदेश के मैदानी इलाके कोहरे की चपेट में हैं, वहीं पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Uttarakhand Weather News 29 December

बुधवार को देहरादून में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। हरिद्वार, हल्द्वानी और ऊधमसिंहनगर भी कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। कोटद्वार में भी पिछले तीन दिन से घना कोहरा छाया है। ऊधमसिंहनगर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए डीएम ने चार दिन का अवकाश घोषित किया है। 31 दिसंबर तक पांचवी तक के बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। हालांकि शिक्षक और कर्मचारी स्कूलों में मौजूद रहेंगे। हरिद्वार में भी शीतलहर और मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 और 29 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने चिंता बढ़ाने वाली सूचना दी है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद नहीं है। अगले तीन दिन ऊंची चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में शीत लहर चलने के साथ ही शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी, इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 3 पहाड़ी जिले उत्तरकाशी, चमोली, पिथऔरागढ़ में बर्फबारी के आसार हैं। इन 5 जिलों में लोगों को सैवधान रहने की जरूरत है। बीते दिन देहरादून में अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे की वजह से हादसे भी हो रहे हैं। विकासनगर में कोहरे के दौरान एक नील गाय की शक्तिनहर में गिरने से मौत हो गई। नीलगाय के शव को ढलीपुर पावर हाउस इंटेक्स से बाहर निकाला गया। नीलगाय के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को नष्ट कर दिया गया है।