Coronavirus: उत्तराखंड के स्कूलों में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक बार फिर से मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क के एंट्री नहीं मिलेगी।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: uttarakhand coronavirus school mask guideline
देहरादून: कोरोना coronavirus के नए वैरिएंट ने देश में दस्तक दे दी है। प्रदेश में कोरोना मामले बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इलाज के साथ रोकथाम के लिए तमाम एहितयाती उपायों पर मंथन कर रहा है।
Mask mandatory in uttarakhand school
इसी कड़ी में प्रदेश के स्कूलों में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक बार फिर से मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। छात्रों और शिक्षकों को स्कूल में मास्क पहनकर आना होगा। ये नियम निजी और सरकारी दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होगा। इसके अलावा थर्मल स्क्रीनिंग का पालन करना होगा, सैनेटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए बुधवार को शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने ये आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल में हर कर्मचारी, शिक्षक व बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य किया जाए।
बिना मास्क के स्कूल में एंट्री नहीं मिलेगी। आदेश में ये भी कहा गया है कि कोविड को लेकर फिर से स्कूलों में जागरुकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाए जाएं, ताकि कोविड के आने वाले खतरे को पहले ही टाला जा सके। स्कूलों को थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी करनी होगी। आदेश में केंद्र सरकार और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पत्र का हवाला दिया है, जिसमें सर्दी बढ़ने के साथ देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ जिलाधिकारी, सीएमओ और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व मंडलीय अपर निदेशक को भी इस संबंध में कार्यवाही के लिए पत्र भेजा गया है।