Corona New Variant BF.7 आयुक्त दीपक रावत IAS Deepak Rawat ने मण्डल में तैनात चिकित्सकों को अपरिहार्य परिस्थितियों को छोडकर अवकाश स्वीकृत ना किये जाने के निर्देश दिये हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Image: Corona New Variant BF 7 doctors leave canceled in Kumaon
नैनीताल: दुनियाभर में कोरोनावायरस Corona New Variant BF.7 एक बार फिर से तबाही मचा रहा है। इधर भारत सरकार ने नए वेरिएंट बीएफ.7 को देखते हुए हवाई अड्डों पर कोरोना जांच को अनिवार्य कर दिया है. हालांकि, अभी तक विदेशों से आने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
Corona New Variant BF.7 doctors leave canceled in Kumaon
क्रिसमस के बाद अब न्यू ईयर का वक्त आ रहा है और खास बात ये है कि इस वक्त उत्तराखंड जैसे देश के कई हिल स्टेशनों में सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। खासतौर पर उत्तराखंड के कुमाऊं की तरफ जाने वाले सैलानियों की तादाद भारी है। नैनीताल में होटल फुल हैं और माना जा रहा है न्यू ईयर ईव पर यहां पैर रखने की जगह नहीं मिलेगी। ऐसे हालातों में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत IAS Deepak Rawat ने एक जरूरी मीटिंग ली। आगे पढ़िए
आयुक्त दीपक रावत ने मण्डल में तैनात चिकित्सकों को अपरिहार्य परिस्थितियों को छोडकर अवकाश स्वीकृत ना किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि मण्डल के पर्यटन स्थलों में नव वर्ष मनाने हेतु विभिन्न राज्यों से पर्यटक भी पहुंचने आरम्भ हो गये हैं। आयुक्त ने कहा है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होने पर जिलाधिकारी की अनुमति से अवकाश स्वीकृत किया जाए। आयुक्त IAS Deepak Rawat ने यह भी निर्देश दिये हैं कि मण्डल के चिकित्सक बिना जिलाधिकारी की अनुमति के मुख्यालय छोड कर न जायें। कुल मिलाकर Corona New Variant BF.7 से लड़ने के लिए प्रशासन को पूरी तरह से मुस्तैद किया जा रहा है। हमारी आपसे अपील है कि मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।