देहरादून में फिर डराने लगा कोरोना, तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

कोरोना के केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। सैंपल जांच का काम तेज कर दिया गया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Coronavirus latest update uttarakhand : Coronavirus Latest Update Uttarakhand
Image: Coronavirus Latest Update Uttarakhand

देहरादून: कोरोना को लेकर एक बार फिर डराने वाली खबरें सामने आने लगी हैं। देहरादून जिले में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Coronavirus Latest Update Uttarakhand

कोरोना के केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। सैंपल जांच का काम तेज कर दिया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से दो गुनियाल गांव और एक डोईवाला इलाके का है। शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए 54 सैंपल लिए गए। इनमें से तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। कोविड पॉजिटिव मरीजों में एक की जांच एम्स ऋषिकेश में हुई। बाकी दो मरीजों का सैंपल निजी अस्पताल में लिया गया। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। तीनों की उम्र 50 साल से अधिक है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मिले तीनों लोगों के संपर्क में आए लोगों का ग्राफ बनाकर उनके कोरोना सैंपल लेने के लिए तैयारी कर ली है। आसपास भी निगरानी की जाएगी। फिलहाल कोरोना पॉजिटिव मिले सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग उन पर निगरानी रखे हुए है। कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।