देहरादून समेत उत्तराखंड के 5 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट, भीषण ठंड के लिए तैयार रहिए

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast 29 December: Uttarakhand Weather Report 29 December Update
Image: Uttarakhand Weather Report 29 December Update

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक जबरदस्त ठंड पड़ रही है।

Uttarakhand Weather Report 29 December

उत्तराखंड में करीब बीते दो महीने से मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। अब मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में अगले 48 घंटे के लिए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इस वजह से बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राज्य के पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी , चमोली ,पिथौरागढ़ , रुद्रप्रयाग और देहरादून के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। देहरादून के चकराता में बर्फबारी वैसे ही शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही मसूरी में भी बर्फबारी का नजारा दिखेगाा। आगे पढ़िए

बाकी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में उथला कोहरा छाए रहने की संभावना है।वही 30 दिसंबर को राज्य के मैदानी जनपदों उधम सिंह नगर और हरिद्वार में उथला कोहरा छाए रहने की संभावना है जबकि पिथौरागढ़ ,उत्तरकाशी, चमोली , रुद्रप्रयाग और देहरादून जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं वहीं अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। वहीं तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए हैं।