उत्तराखंड के स्टार क्रिकेटर Rishabh Pant का जबरदस्त Accident, हालत बेहद गंभीर

घर लौटते समय रेलिंग से टकराई क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार, लगी जबरदस्त आग, हालत गंभीर..उत्तराखंड के स्टार क्रिकेटर Rishabh Pant का जबरदस्त Accident
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
rishabh pant accident: rishabh pant car accident
Image: rishabh pant car accident

हरिद्वार: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया है।

Rishabh pant car accident

घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऋषभ की हालत गंभीर बनी हुई है। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार कर एक्सीडेंट हो गया। ऋषभ की हालत गंभीर बनी हुई है।प्रत्‍यक्षदशिर्यों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। आगे पढ़िए

वहीं हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज शुक्रवार को अल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार से सवार होकर दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे। जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई। इसके बाद उनकी कार में आग लग गई। तब तक ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां ऋषभ की हालत गंभीर बनी हुई है।