बच्चे चीखते रहे, रोते रहे लेकिन हैवान को उन पर रहम नहीं आया। दोनों बच्चों को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Live in partner beat lovers children in kashipur
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का मैदानी शहर काशीपुर...यहां एक महिला के लिव इन पार्टनर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
Live in partner beat lovers children in kashipur
युवक ने महिला के मासूम बच्चों को बंधक बनाकर उनकी अंगुलियां काट दीं। बच्चे चीखते रहे, रोते रहे लेकिन हैवान को उन पर रहम नहीं आया। दोनों बच्चों को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। अब इस दरिंदगी की इनसाइड स्टोरी बताते हैं। घटना आईटीआई थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली एक महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। कुछ समय पहले मूलरूप से ठाकुरद्वारा निवासी एक युवक उसके घर में किराये पर रहने आ गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और पिछले दो साल से दोनों लिव इन में रहने लगे। महिला के तीन बच्चे हैं, जिन्हें पराए युवक का घर में रहना खटक रहा था। वो उससे नाराज रहते थे, उसके घर में रहने का विरोध करते थे।
यही बात लिवइन पार्टनर को हमेशा परेशान करती रहती थी। सोमवार दोपहर में युवक ने दो बच्चों के हाथ बांध दिए और पीटने के बाद अंगुलियों को चाकू से लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दोनों मासूमों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय बच्चों की मां काशीपुर में काम करने गई हुई थी। बच्चों को अकेला पाकर आरोपी युवक ने हैवानियत दिखाई। आरोपी युवक का नाम राजीव है। पुलिस ने बताया कि महिला और युवक लिवइन में रहने को राजी तो हो गए, लेकिन दोनों की आपस में बनती नहीं थी। बीते दो साल में दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। बच्चे भी मां का पक्ष लेते थे, इसी को लेकर राजीव उनसे रंजिश रखता था। महिला और राजीव कई बार अलग-अलग भी रहे, लेकिन बाद में फिर से साथ आ गए। आरोपी युवक की शादी नहीं हुई है। फिलहाल वो पुलिस के कब्जे में है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।