उत्तराखंड के दो जिलों में सूखी ठंड से कांपेंगे लोग, कोल्ड डे कंडीशन का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे की वजह से यातायात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। पढ़िए Uttarakhand weather report 3 january
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 3 January: uttarakhand weather report 3 january
Image: uttarakhand weather report 3 january

हरिद्वार: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

Uttarakhand weather report 3 january

उत्तर भारत में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से राहत पाने के तमाम जतन नाकाफी साबित हो रहे हैं। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। कई जिलों में कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। कोहरे के चलते यातायात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर भी घने कोहरे की वजह से बीती सुबह हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। सोमवार को घने कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली एक फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा जो बाद में निरस्त हो गई। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जनपद में रहने वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहना होगा। इन जिलों और उनसे सटे हुए इलाकों में आज घना कोहरा छाया रह सकता है।

वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हल्की हवाओं और मैदानी इलाकों में सतह के करीब ज्यादा नमी के कारण इस समय कोहरा होना सामान्य है। हिमाचल से पश्चिम दिशा की तरफ बहने वाली हवाओं के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, पश्चिमोत्तर और निकटवर्ती मध्य भारत के क्षेत्रों में अगले दो दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। उत्तराखंड की बात करें तो सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन में धूप खिली रहने से राहत रही। मगर शाम होते ही तापमान में फिर से गिरावट आ गई, जिसके चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि छह जनवरी तक प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें।