Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
एक ऐसी ही दुखद घटना देहरादून में हुई है। यहां दो भाईयों की बाइक उत्तराखंड रोडवेज की बस से टकरा गई। हादसे में एक भाई की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई नए साल पर बहन से मिलने के लिए दिल्ली से देहरादून पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया। पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है, बस को थाने में खड़ा किया गया है। हादसा हरिद्वार बाइपास पर मोथरोवाला तिराहे पर हुआ। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे उत्तराखंड रोडवेज की बस हरिद्वार की ओर से आ रही थी। इसी बीच सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में 24 साल के विनोद निवासी छतरपुर दिल्ली की मौत हो गई। वहीं घायल की पहचान बाबू के रूप में हुई है, जो मृतक विनोद का भाई है।
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के पास एक मोबाइल मिला। इससे मिले फोन नंबर पर कॉल की गई तो पता चला कि नंबर मृतक की बहन का है। वो भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गई और दोनों की पहचान की। मृतक की बहन निरंजनपुर मंडी के पास रहती है। शुरुआती जांच में पता चला कि विनोद और बाबू नए साल पर बहन से मिलने के लिए देहरादून आ रहे थे, तभी उनके साथ हादसा हो गया। हादसे में घायल बाबू की हालत गंभीर बताई जा रही है। अचानक हुई इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। विकासनगर में भी एक मैक्स वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान कुणाल कृष्ण के रूप में हुई। वो मूलरूप से बिहार का रहने वाला था और शिवालिक कॉलेज सिंहनीवाला से इंजीनियरिंग कर रहा था।