देहरादून में 7 साल बाद जिंदा हो गई मृत महिला, प्रॉपर्टी डीलरों के इस खेल से सावधान रहें

जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद एक शख्स पीड़ित से मिला। उसने बताया कि जमीन उसकी मां के नाम पर है, और उनकी मौत को सात साल हो चुके हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
dehradun property fraud: Property fraud in the name of dead woman in Dehradun
Image: Property fraud in the name of dead woman in Dehradun

देहरादून: देहरादून में जमीन की खरीद-फरोख्त करते वक्त सावधान रहें। यहां जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के केस लगातार सामने आ रहे हैं।

Property fraud in Dehradun

इस बार मामला राजपुर क्षेत्र का है। जहां कोलोनाइजरों ने जमीन खरीदने के चक्कर में सवा करोड़ की रकम गंवा दी। आरोपियों ने एक फर्जी महिला की मदद से पीड़ितों को करोड़ों का चूना लगा दिया। इस मामले में राजपुर थाने में 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित भोपाल सिंह नेगी कोलोनाइजर हैं, वो वसंत विहार क्षेत्र में रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात सुरेंद्र अरोड़ा निवासी ट्रांसपोर्टनगर रोड से हुई। उसने बताया कि उनकी दूर की रिश्तेदार माया आडवाणी की करीब 1 बीघा जमीन मालसी में है और वह जमीन बेचना चाहती है। जमीन को बेचने का अधिकार उनके पार्टनर विकास कुमार निवासी भगवानपुर देहरादून व इरफान निवासी सिंहनीवाला मालसी के पास है। आरोपी ने यह भी बताया कि माया आडवाणी की जमीन के बगल में ही गीताराम नौटियाल और एसएस मेहरा की भी जमीन है। यह लोग भी अपनी जमीन को बेचना चाहते हैं। आरोपियों ने 13 फरवरी 2022 को पीड़ित की गीताराम नौटियाल से मुलाकात कराई। आगे पढ़िए

गीताराम नौटियाल ने बताया कि उनकी जमीन के पास की जमीन माया आडवाणी की है। सुरेंद्र अरोड़ा व इरफान के झांसे में आकर पीड़ित जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने इरफान और गीताराम नौटियाल को बयाना राशि भी दे दी। पीड़ित ने आरोपियों से कहा कि वो जमीन की स्वामी माया आडवाणी से मिलना चाहते हैं, ताकि जमीन की रजिस्ट्री हो सके। तब सुरेंद्र अरोड़ा और अन्य आरोपी 28 अप्रैल को एक महिला को दिल्ली से देहरादून लेकर आए। आरोपियों ने उसका नाम माया आडवाणी बताया। इसके बाद 28 अप्रैल से 25 जून के बीच आरोपियों ने एक करोड़ 26 लाख रुपये पीड़ित से लिए। जमीन की रजिस्ट्री भी करा दी। इस बीच 30 जून को पीड़ित के पास एक व्यक्ति आया। उसने जो खुलासा किया वो बेहद हैरान करने वाला था। व्यक्ति ने बताया कि जमीन उसकी मां माया आडवाणी की है, जिनकी मौत 7 साल पहले हो चुकी है। पीड़ित ने जब आरोपियों की ओर से तैयार रजिस्ट्री उस व्यक्ति को दिखाई तो उसने फोटो में दिख रही महिला को पहचानने से साफ इनकार कर दिया। अब इस मामले में पुलिस ने महिला समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।