उत्तराखंड: इस जिले में 15 जनवरी तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, जबरदस्त ठंड की चेतावनी

आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जनवरी तक अवकाश घोषित करते हुए, इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
udham singh nagar aanganwadi: Anganwadi center will be closed till 15 January in Udham Singh Nagar
Image: Anganwadi center will be closed till 15 January in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: समूचा उत्तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ऊधमसिंहनगर जिले में भी कोहरे और शीतलहर का असर बढ़ गया है।

Udham Singh Nagar Anganwadi center closed till 15 January

इसे देखते हुए डीएम युगल किशोर पंत ने जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों को आगामी 15 जनवरी तक बंद रखने को कहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जनवरी तक अवकाश घोषित करते हुए, इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 7 से 15 जनवरी तक अवकाश रहेगा। इस तरह 9 दिन की छुट्टी रहेगी। इस दौरान स्कूल पूर्व शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी में आने वाले 3 से 6 वर्ष आयु के सभी बच्चे छुट्टी पर ही रहेंगे। लगातार पड़ रही ठंड और शीतलहर के चलते शहर में पारा लगातार नीचे की ओर जा रहा है। आगे पढ़िए

लिहाजा अवकाश घोषित करने का फैसला लिया गया है, जबकि अन्य कर्मचारी अपना कार्य लगातार करते रहेंगे। पूरे उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। लोगों की घर से निकलने की हिम्मत नहीं हो रही है। कई राज्यों में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। देश के कई राज्यों में ठंड की वजह से लोगों की मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार जिस तरह से तापमान नीचे गिर रहा है उसके अनुसार ठंड अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।