उत्तराखंड में अब बढ़ेगा सर्द लहरों का कहर, 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में रविवार से 11 जनवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
uttarakhand weather report 10 january: Uttarakhand weather report 9 january
Image: Uttarakhand weather report 9 january

रुद्रप्रयाग: ठंड से राहत पाने के तमाम जतन फेल साबित हो रहे हैं। कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तराखंड समेत समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहा है।

Uttarakhand weather report 9 january

ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में लोग कोहरे की मार से परेशान हैं, हालांकि मौसम विभाग ने यहां के लिए एक राहत वाली खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा। मैदानी इलाकों में कोहरे से रविवार को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक आज कोहरे से राहत रहेगी। उधर पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में रविवार से 11 जनवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आठ, नौ और 10 जनवरी को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जिससे ठंड का असर बढ़ेगा। आगे पढ़िए

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में ठंड से राहत मिलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को दून में अधिकतम तापमान 23.3 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। यहां धूप के चलते सर्दी से राहत रही। उधर प्रचंड ठंड के चलते मैदानी क्षेत्रों में लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को सुबह की शुरुआत भी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई। शीतलहर के प्रकोप के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। हालांकि दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की। ऊधमसिंहनगर जिले में ठंड के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित किया गया है।