अभी अभी: उत्तराखंड के सभी स्कूलों में 15 जनवरी तक अवकाश

उत्तराखंड में स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में बड़ी समस्या हो सकती है इसलिए यह फैसला लिया गया है कि 15 जनवरी 2023 तक उत्तराखंड में सभी स्कूलों का अवकाश रहेगा
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
uttarakhand school holiday 15 january: Schools holiday till 15 January in Uttarakhand
Image: Schools holiday till 15 January in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 15 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी हो गए हैं।

Schools holiday till 15 January in Uttarakhand

जी हां कार्यालय महानिदेशालय विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड द्वारा एक आदेश जारी किया गया है और इस आदेश में लिखा गया है अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण प्रदेश में संचालित सभी शासकीय अशासकीय सहायता प्राप्त पब्लिक स्कूलों को दिनांक 15 जनवरी 2023 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है इसलिए सभी विद्यालयों में दिनांक 15 जनवरी 2023 तक अवकाश रहेगा। उक्त आदेश का सभी संस्थानों द्वारा कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड में इस वक्त शीतलहर चल रही है कई जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। है इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में कोहरे की वजह से इस जिंदगी की रफ्तार थम गई है। उत्तराखंड में स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में बड़ी समस्या हो सकती है इसलिए यह फैसला लिया गया है कि 15 जनवरी 2023 तक उत्तराखंड में सभी स्कूलों का अवकाश रहेगा