आज उत्तराखंंड के 4 जिलों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, शहरों में शीतलहर से लगेगा कोल्ड कर्फ्यू!

मैदानों में विजिबिलिटी इतनी कम है कि वाहन चलाना तक दूभर हो रहा है। पहाड़ों में भी मुश्किलें कम नहीं हो रहीं, यहां पाला पड़ने की वजह से लोग ठिठुर रहे हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 9 january: Uttarakhand weather report 9 january
Image: Uttarakhand weather report 9 january

चमोली: उत्तराखंड के मैदानी इलाके घने कोहरे की गिरफ्त में हैं।

Uttarakhand weather report 9 january

कोहरे की चादर देर रात से ही फैली हुई है। साथ में ठंडक का भी वार है। प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम है। विजिबिलिटी इतनी कम है कि वाहन चलाना तक दूभर हो रहा है। पहाड़ों में भी मुश्किलें कम नहीं हो रहीं, यहां पाला पड़ने की वजह से लोग ठिठुर रहे हैं। चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी की ऊंची चोटियों में आज हल्की बर्फबारी व वर्षा होने की संभावना है। दिन के समय धूप खिलने के बाद ठंड से कुछ समय के लिए राहत मिल रही है। हालांकि सुबह और शाम के वक्त ठंड का कहर जारी है। रविवार को प्रदेश के दो शहरों का न्यूनतम तापमान टिहरी के रानीचौरी में 2.7 व पिथौरागढ़ में 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन के समय धूप खिली, जिसके चलते ठंड से कुछ राहत महसूस की गई। रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर धूप रही।

हालांकि दोपहर बाद फिर से हिल स्टेशन मसूरी, नैनीताल व दून के घने फोरेस्ट वाले इलाकों में एकाएक ठंड में इजाफा हो गया। चार धाम क्षेत्र में भी धूप खिलने से राहत रही। उधर कुमाऊं के उच्च हिमालयी इलाकों में हल्के बादल छाए रहे। मैदानी इलाकों हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और रुड़की में कोहरा छाया हुआ है, जिससे अत्यधिक ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में मौसम के बदलने की संभावना जताई है। चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी की ऊंची चोटियों में आज हल्की बर्फबारी व वर्षा होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में सोमवार की सुबह भी शीतलहर और घने कोहरे के बीच हुई। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण लोग सड़कों पर वाहन चलाते नजर आए पर इनकी संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही।