उत्तराखंड में अजब प्रेम की गजब कहानी, लव मैरिज के बाद पुलिस थाने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका

हरिद्वार के लक्सर में एक गजब का मामला सामने आया है। लव मैरिज कर लड़का लड़की पहुंचे थाने, पुलिस से मांगी सुरक्षा
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
haridwar love marriage: Lovers reached police station after marriage in haridwar
Image: Lovers reached police station after marriage in haridwar

हरिद्वार: लक्सर कोतवाली के एक गांव के युवक और युवती प्रेम विवाह करने के बाद मदद मांगने सीधे कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से सुरक्षा की मांग की है।

Lovers reached police station after marriage in haridwar

उन्होंने कहा कि उनको उनके परिवार के लोगों से जानमाल का खतरा है। ऐसे में उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पुलिस अभी दोनों से पूछताछ कर रही है। दरअसल लक्सर कोतवाली की रायसी चौकी क्षेत्र के गांव में एक युवक का गांव के ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता उनके परिजनों को लगा, तो उन्होंने दोनों पर बंदिश लगा दी। आगे पढ़िए

रविवार सुबह युवक और युवती किसी तरह अपने परिवार के लोगों की नजर बचाकर घर से निकले, और लक्सर पहुंच गए। लक्सर पहुंचकर दोनों ने पहले तो एक मंदिर में प्रेम विवाह किया और फिर सीधे लक्सर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने प्रभारी निरी. अमरजीत सिंह से मिलकर बताया कि वे दोनों बालिग हैं, और अपनी इच्छा से एक दूसरे के साथ शादी की है। कहा कि उनके परिवार लोग इससे सहमत नहीं है और वे दोनों की जान या माल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कोतवाल से पुलिस सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और उसके बाद ही पुलिस किसी निर्णय पर आएगी।