उत्तराखंड के सभी स्कूलों में 25 जनवरी तक छुट्टी? फर्जी आदेश हुआ वायरल

उत्तराखंड में स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में बड़ी समस्या हो सकती है इसलिए यह फैसला लिया गया है कि 25 जनवरी 2023 तक उत्तराखंड में सभी स्कूलों का अवकाश रहेगा..फर्जी आदेश वायरल हो रहा है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
uttarakhand school holiday 25 january: Schools holiday in Uttarakhand till 25 January
Image: Schools holiday in Uttarakhand till 25 January

देहरादून: उत्तराखंड में एक फेक लेटर वायरल हो रहा है। फर्जी लेटर को किसी ने वायरल कर दिया है। इसमे लिखा गया है कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण प्रदेश में संचालित सभी शासकीय अशासकीय सहायता प्राप्त पब्लिक स्कूलों को दिनांक 25 जनवरी 2023 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है इसलिए सभी विद्यालयों में दिनांक 25 जनवरी 2023 तक अवकाश रहेगा। ये आदेश पूरी तरह से फर्जी है और कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर इसे वायरल किया गया। आपको बता दें कि उत्तराखंड में इस वक्त शीतलहर चल रही है कई जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। है इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में कोहरे की वजह से इस जिंदगी की रफ्तार थम गई है। उत्तराखंड में स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में बड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए शिक्षा विभाग ने पहले आदेश जारी किया था कि 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। अब एक फर्जी लेटर वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक 25 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। इस फर्जी आदेश पर भरोसा न करें।