देहरादून समेत 8 जिलों में बारिश से बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 3 दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand weather report 11 january: Uttarakhand weather report 11 January
Image: Uttarakhand weather report 11 January

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के सभी जिलों में सर्दी का सितम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी सर्दी अपना असर दिखाएगी, राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

Uttarakhand weather report 11 January

अगले तीन दिन तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जिससे ठंड में इजाफा होगा। आज मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए रहेंगे और जबरदस्त सर्दी पड़ने के आसार भी है। 24 घंटे के दौरान हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा पड़ेगा। उधर, जोशीमठ में भूधंसाव के चलते हाहाकार मचा है। अब मौसम के बदले मिजाज ने यहां रहने वालों की चिंता और बढ़ा दी है। जगह-जगह पड़ी दरारों में अगर पानी भरा तो पूरे शहर में तबाही आ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 3 दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर के लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सावधान रहें। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। बुधवार और गुरुवार को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। इसके अलावा देहरादून, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, टिहरी और बागेश्वर में भी हल्की बारिश हो सकती है। बर्फबारी और बारिश की संभावना को देखते हुए शासन-प्रशासन को सावधान रहने की जरूरत है। बुधवार सुबह मैदानी इलाकों में एक बार फिर घना कोहरा छा गया, जिसके कारण वाहन चालकों को लाइटों का सहारा लेना पड़ा। सुबह के समय सड़कों पर वाहन काफी कम संख्या में नजर आए।