देहरादून में घने कोहरे का असर, देरी से पहुंच रही हैं कई फ्लाइट

घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी की समस्या बनी हुई है, जिस वजह से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाली कई फ्लाइट लेट हो रही हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News: Dense fog in Dehradun many flights late
Image: Dense fog in Dehradun many flights late

देहरादून: कोहरे और बिगड़े मौसम का असर यातायात सेवाओं के संचालन पर पड़ रहा है। उत्तराखंड के साथ ही दिल्ली समेत उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है।

Dense fog in Dehradun many flights late

जिसके चलते हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। घने कोहरे के चलते जौलीग्रांट एयरपोर्ट से संचालित होने वाली हवाई सेवाएं भी अपने समय पर संचालित नहीं हो पा रहीं। हवाई सेवाओं की समय सारणी गड़बड़ा गई है। फ्लाइटों की देरी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी की समस्या बनी हुई है, जिस वजह से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाली कई फ्लाइट लेट हो रही हैं। मंगलवार को सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाली एलांयस एयर की फ्लाइट सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर पहुंची। आगे पढ़िए

इसी तरह सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली से जौलीग्रांट आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 9 बजकर 45 पर पहुंची। फ्लाइट के लेट होने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर मुंबई से जौलीग्रांट पहुंचने वाली गो फर्स्ट की फ्लाइट 2 बजकर 06 मिनट पर पहुंची। जबकि दोपहर 1 बजकर 30 पर दिल्ली से जौलीग्रांट पहुंचने वाली एलाएंस एयर की फ्लाइट 3 बजकर 07 पर पहुंची। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड व कोहरे की वजह से रेल यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन लगातार देरी से संचालित हो रही है। मंगलवार को घने कोहरे की वजह से 237 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। इस वजह से कई ट्रेनें निरस्त करनी पड़ीं।