केदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे यहां विहंगम नजारे दिखाई दे रहे हैं। पढ़िए Uttarakhand Weather News
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather News 12 January
रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई। प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिससे कड़ाके की पड़ रही है।
snowfall in kedarnath
पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानों भी महसूस किया जा रहा है। केदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे यहां विहंगम नजारे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बर्फबारी के चलते पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार से यहां पर शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। तापमान माइनस 10 से नीचे आ गया है। जनपद के तुंगनाथ, मदमहेश्वर, कालीशिला, पंवालीकांठा, चन्द्रशिला समेत कई ऊंची चोटियों पर देर रात्रि तक बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल घाटी में रात के समय हल्की बर्फबारी हुई है। यहां फिलहाल हल्के बादल छाए हुए हैं।
Uttarakhand Weather News 12 January
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले वक्त में चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जिलों में बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ों में बर्फ गिर रही है तो वहीं निचले इलाकों में बारिश ने गलन बढ़ा दी है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में चार से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी के पहले हफ्ते में मौसम शुष्क रहा, लेकिन अब मौसम बदलाव की ओर है। बुधवार को ज्यादातर जगहों पर धूप नहीं निकली। बादलों के बीच सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। बीते दिन चारधाम समेत कई ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के एक से दो दौर हुए। निचले इलाकों में भी बारिश से दुश्वारियां बढ़ी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। मैदानों में सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ने की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का कहर बढ़ गया है। बाजारों में सन्नाटा पसरा है। अगर मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहा तो सर्दी का प्रकोप बढ़ सकता है।