ये वीडियो देखकर यकीनन आपका भी दिल दहल जाएगा। आप भी अपनी बेटियों को स्कूल भेजने से पहले कई बार सोचेंगे।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: teacher beating girl student in Pauri Garhwal Video viral
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के स्कूल पढ़ाई के लिए कम और दूसरी वजहों से ज्यादा चर्चा में रहते हैं। कभी शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंच जाते हैं तो कभी स्कूल में छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी जाती है।
Teacher beating student in Pauri Garhwal
इन दिनों पौड़ी की एक शिक्षिका का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक छात्रा पर थप्पड़ बरसाते नजर आ रही है। शिक्षा विभाग ने वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो पौड़ी जिले के देवला पौखाल क्षेत्र का है। जहां गुरु राम राय इंटर कॉलेज में लगे एनएसएस कैंप में शिक्षिका ने छात्रा को बेरहमी से पीटा। बताया जा रहा है कि शिविर के दौरान शिक्षिका पीड़ित छात्रा से बर्तन धुलवाना चाहती थी, लेकिन पहाड़ों में अक्सर पानी की किल्लत बनी रहती है। ऐसे में छात्रा ने शिक्षिका से कहा कि पानी नहीं है, जिस वजह से बर्तन नहीं धोए जा सकते। आगे पढ़िए
ये सुनते ही शिक्षिका आग-बबूला हो गई। उसने छात्रा पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसका गला दबाने लगी। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह शिक्षिका छात्रा को बेरहमी से पीट रही है। एक तरफ सरकार बच्चियों को स्कूल भेजने के लिए तमाम जतन कर रही है तो वहीं कुछ टीचर उनके साथ बदसलूकी कर, मारपीट कर उनमें डर का माहौल बना रहे हैं। बहरहाल मामला अब जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंच गया है। उन्होंने इस प्रकरण पर जांच बैठा दी है, ताकि आरोपी शिक्षिका पर कार्यवाही हो सके।