Uttarakhand weather पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बीते दो दिनों से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के चलते ठिठुरन बढ़ गई है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand weather report 16 January
रुद्रप्रयाग: चारधाम क्षेत्र में बारिश-बर्फबारी के चलते निचले इलाकों में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है।
Uttarakhand weather report 15 January
ठंड से राहत पाने के तमाम जतन फेल साबित हो रहे हैं। हर कोई बस यही चाहता है कि कड़ाके की ठंड का ये दौर जल्द बीत जाए, हालांकि ऐसा फिलहाल होगा नहीं। 19 जनवरी तक प्रदेश ज्यादातर इलाकों में तापमान में अत्यधिक गिरावट आएगी। मैदानी इलाकों में 14 जनवरी से ही कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, नैनीताल जिलों में बर्फबारी की संभावनाएं हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बीते दो दिनों से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री समेत ऊंचाई वाले स्थानों पर बुधवार रात से बर्फबारी का दौर जारी है, जो कि रविवार को भी जारी रहा। आगे पढ़िए
केदारनाथ में करीब एक फीट तक बर्फ जमी हुई है। यहां बर्फबारी के चलते पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ताजा बर्फबारी के कारण निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। नैनीताल, धनौल्टी और चकराता में भी ऊंची पहाड़ियां बर्फ से लकदक नजर आ रही हैं। मौसम के करवट बदलने के बाद शनिवार को चौथे दिन भी बारिश और बर्फबारी हुई। चारधाम सहित उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर मध्यम हिमपात हुआ। जबकि, निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने 15 जनवरी से दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में फिर से शीतलहर की स्थिति बनने की आशंका जताई है। वहीं, मंगलवार से 20 जनवरी तक विभाग ने येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather news पढ़ते रहें।