Uttarakhand News: चरस तस्करों को बचाने के लिए पुलिस पर छोड़ा खूंखार कुत्ता, दो सिपाहियों को काटा

चरस तस्करों को बचाने के लिए पुलिस पर छोड़ा खूंखार कुत्ता, दो पुलिस कर्मी हुए घायल..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
haridwar dog attack police: Pet Dog attack on police team in haridwar
Image: Pet Dog attack on police team in haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रखे हैं।

Dog attack on police team in haridwar

यहां आपराधिक तत्वों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि एक चरस तस्कर को बचाने के लिए कुछ लोगों ने पुलिस पर ही कुत्ता छोड़ दिया। इस खूंखार कुत्ते ने पुलिस कर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और मौके का फायदा उठाकर आपराधिक तत्व चरस तस्करी के आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले गए। इस हमले में दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें एक पुलिस कर्मी को काफी ज्यादा चोटें आई हैं। सिडकुल चौकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार शा। पुलिस कांस्टेबल कपिल कुमार और अर्जुन नगन्याल बरुवाबाग में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने शक होने पर बाइक सवार इन्द्रराम और रवि को रोका तो वे पुलिस से भिड़ गए। इसी बीच उन्होंने शोर मचाकर अपने परिजनों को बुला लिया।

उनके परिजनों ने अपना खूंखार कुत्ता पुलिस कांस्टेबलों पर छोड़ दिया। कुत्ते के पीछे-पीछे 15-16 लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर दौड़े। उनके पहुंचने से पहले कुत्ते ने दोनों पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। कुत्ता कांस्टेबल अर्जुन पर झपट पड़ा और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। अर्जुन किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। तभी पीछे से उनके परिजनों ने दोनों कांस्टेबलों को घेरकर हाथापाई कर दी और ये लोग दोनों कांस्टेबलों को जख्मी हालत में छोड़कर वहां से भाग गए। आरोपी घटना बाद से हत्थे नहीं चढ़ पाए। कांस्टेबल कपिल कुमार की तहरीर 11 नामजद समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।