शहर में चल रहे राहत अभियान के बीच अब मौसम भी जोशीमठ वासियों की परीक्षा लेने लगा है।पढ़िए Uttarakhand weather report 17 January
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand weather report 17 January
चमोली: अस्तित्व के संकट से जूझ रहे जोशीमठ शहर की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। शहर लगातार धंसता चला जा रहा है, सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं।
Uttarakhand weather report 17 January
शहर में चल रहे राहत अभियान के बीच अब मौसम भी जोशीमठ वासियों की परीक्षा लेने लगा है। यहां बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऐसा हुआ तो मकानों-सड़कों पर बनी दरारों में पानी भर जाएगा। राहत अभियान प्रभावित होंगे, विशेषज्ञों को भी अपना काम करने में परेशानी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 19 और 20 जनवरी को बारिश, वहीं 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन चार तिथियों में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम बदलेगा। सिर्फ जोशीमठ ही नहीं चमोली और पिथौरागढ़ में भी बारिश-बर्फबारी होगी। 19 और 20 जनवरी को बारिश मुश्किलें बढ़ाएगी, जबकि 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।
ऐसे में आपदा प्रभावित इलाके जोशीमठ में सरकार, शासन और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है। राहत की बात ये है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता लगातार बने रहने की संभावनाएं थोड़ी कम हैं। अगले 24 घंटों के दौरान ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जैसे जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने से मुश्किलें बढ़ेंगी। पिछले तीन दिनों से मसूरी समेत पूरे उत्तराखंड में हाड़कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मसूरी में तड़के न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। यही हाल राज्यस के अन्य़ शहरों का भी है। ठंड के चलते नौनिहालों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में दून के कई निजी स्कूलों ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर समय बदल दिया है। ठंड के कारण स्कूल आधे से एक घंटे की देरी से खुल रहे हैं। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें।