Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में जमीन के नाम पर बड़े बड़े खेल हो रहे हैं। अब यहां एक महंत ने जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये का हेर-फेर कर दिया। जी हां ये खबर हरिद्वार है।
यहां पुलिस ने एक महंत सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महंत ने जमीन बेचने के नाम पर होटल कारोबारी से 40 लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर डाली। होटल कारोबारी का नाम सनी कपूर बताया गया है। सनी ने पिछले दिनों ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया कि हरिद्वार के ऊंचा पुल स्थित एक जमीन को बेचने की बात हुई थी। जमीन बेचने के नाम पर महंत बालक नाथ ने सनी से 40 लाख रुपये लिए। बाद में पता चला कि जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। जांच में ये भी पता चला कि महंत बालकनाथ ने फर्जी तरीके से खुद को जमीन का मालिक बताते हुए सौदा तय किया, जबकि महंत बालकनाथ को जमीन बेचने का कोई अधिकार ही नहीं है। महंत द्वारा होटल कारोबारी से 40 लाख रुपए हड़प लिए गए। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि फरार चल रहे महंत बालकनाथ और ज्ञान चंद तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।