Dehradun News: एक सरकारी स्मार्ट स्कूल ऐसा भी, यहां शिक्षा के साथ हो रहा है संस्कृति का संगम

इस स्कूल में कुछ कक्षाएं गंगा, यमुना और मंदाकिनी के नाम से जानी जाती हैं, तो कुछ को त्रिशूल और हिमालय जैसे नाम दिए गए हैं।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
dehradun rajpur road smart school: Dehradun Rajpur Road GGIC School
Image: Dehradun Rajpur Road GGIC School

देहरादून: सरकारी स्कूल का जिक्र होते ही हमारे सामने बदहाल बिल्डिंग की तस्वीर घूम जाती है, लेकिन प्रदेश का हर स्कूल ऐसा नहीं है। कई सरकारी स्कूल तो ऐसे हैं जो सुविधाओं से लेकर शिक्षा तक हर मामले में प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।

Dehradun Rajpur Road GGIC School

देहरादून के राजपुर रोड में स्थित जीजीआईसी ऐसे ही स्कूलों में से एक है। ये स्कूल न सिर्फ बच्चों को शिक्षा दे रहा है, बल्कि उन्हें संस्कृति से भी जोड़ रहा है। स्कूल में कक्षाओं के नाम भारत की नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गए हैं। इसे स्मार्ट स्कूल के तौर पर तैयार किया गया है, जहां सारी सुविधाएं मौजूद हैं। स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम हैं। कुछ कक्षाएं गंगा, यमुना और मंदाकिनी के नाम से जानी जाती हैं, तो कुछ को त्रिशूल और हिमालय जैसे नाम दिए गए हैं।

बच्चों को पहाड़ और उत्तराखंड की संस्कृति से जोड़ने के लिए यहां समय-समय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं। स्कूल में कंप्यूटर लैब भी है, जिसे गंगा क्लासरूम नाम दिया गया है। म्यूजिक क्लास में बच्चे उत्तराखंडी लोकगीत सीखते हैं। उन्हें उत्तराखंड के लोकनृत्य और लोकगीतों के बारे में भी जानकारी दी जाती है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई बताती हैं कि साल 2020 में इस स्कूल को स्मार्ट स्कूल के रूप में बनाया गया था और तभी स्कूल की कक्षाओं के नाम गंगा, यमुना, मंदाकिनी आदि नदियों के नाम पर रखे गए। वो कहती हैं कि हम बच्चों को उत्तराखंडी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, और इसमें काफी हद तक सफल भी रहे हैं।